लखनऊ

करंट बना काल! स्ट्रीट लाइट पोल के खुले तारों ने ली गोवंश की जान, आखिर जिम्मेदार कौन?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल गोवंश भी नहीं सुरक्षित, नगर निगम की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

करंट बना काल! स्ट्रीट लाइट पोल के खुले तारों ने ली गोवंश की जान, आखिर जिम्मेदार कौन?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल गोवंश भी नहीं सुरक्षित, नगर निगम की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार स्थित केन्द्रीय विहार, सेक्टर-6 के मुख्य द्वार के पास नगर निगम द्वारा संचालित स्ट्रीट लाइट के पोल में खुले बिजली के तारों से करंट उतरने के कारण एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। बरसात के बीच हुई इस घटना ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार गोवंश संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं, तब नगर निगम की लापरवाही से आखिर कितने गोवंशों की जान जाएगी? खुले बिजली के तार आखिर किसकी निगरानी में पड़े रहे? क्या संबंधित अधिकारियों ने कभी इन पोलों का सुरक्षा निरीक्षण किया?

यह कोई पहली घटना नहीं है। शहर में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट पोलों से खुले तार लटक रहे हैं, जो बरसात में करंट फैलने का बड़ा खतरा बन जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद इन खतरनाक पोलों की मरम्मत नहीं कराई गई।

अब सवाल नगर निगम के अधिकारियों से है—

  • क्या किसी अधिकारी की जवाबदेही तय होगी?
  • क्या संबंधित अभियंता और क्षेत्रीय अधिकारी पर कार्रवाई होगी?
  • क्या केवल घटना के बाद औपचारिक जांच कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

यदि समय रहते खुले तारों को सुरक्षित नहीं किया गया तो अगला शिकार कोई बेजुबान पशु नहीं, बल्कि कोई मासूम बच्चा या राहगीर भी हो सकता है।

प्रशासन से मांग है कि शहर के सभी स्ट्रीट लाइट पोलों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए, खुले बिजली के तारों को तुरंत ठीक कराया जाए तथा इस घटना के दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई कर उनकी जवाबदेही तय की जाए।

Related Articles

Back to top button