लखनऊ

लखनऊ-नगर निगम का विशेष अभियान, प्रतिबंधित पॉलीथिन और गंदगी पर ₹24,500 का स्पॉट फाइन

जोन-7 में नगर निगम का विशेष अभियान, प्रतिबंधित पॉलीथिन और गंदगी पर ₹24,500 का स्पॉट फाइन

लखनऊ नगर निगम के जोन-7 अंतर्गत इस्माइलगंज, मुलायम नगर एवं सेक्टर-9 इंदिरानगर क्षेत्र में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नागरिकों और दुकानदारों को प्रतिबंधित सिंगल यूज़ पॉलीथिन का उपयोग न करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया गया।

जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत राय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्रीमती संचिता मिश्रा, सुपरवाइजर दीप उपाध्याय, चैंपियन पप्पू प्रजापति तथा LSA टीम के आशीष, उपदेश और आकाश सहित जोन-7 की 296 टीम मौजूद रही।

अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹24,500 का स्पॉट फाइन वसूला गया। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करें और स्वच्छ एवं सुंदर लखनऊ बनाने में अपना सहयोग दें।

Related Articles

Back to top button