लखनऊ-सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी के खिलाफ नगर निगम जोन सात में चला अभियान, वसूला 54 हजार रुपये का जुर्माना

सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी के खिलाफ नगर निगम का अभियान, 54 हजार रुपये का जुर्माना

लखनऊ। नगर आयुक्त के निर्देश तथा जोन-7 के जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के निर्देशन में पिकनिक स्पॉट रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक एवं गंदगी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कई दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलीथिन) बरामद की गई। साथ ही कई प्रतिष्ठानों पर गंदगी मिलने पर नगर निगम की टीम ने सख्त कार्रवाई की।

कर अधीक्षक एवं जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत राय के नेतृत्व में सफाई एवमं खाद्य निरीक्षक संचिता मिश्रा, रूपेंद्र भास्कर और बृजेश प्रजापति ने कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानदारों से कुल 54,000 रुपये का जुर्माना वसूला।
नगर निगम ने व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा अपने प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।


