उत्तर प्रदेशलखनऊ

LDA VC के निर्देश पर गोमती नगर विस्तार में बड़ी कार्रवाई: अवैध मैरिज लॉन पर चला बुलडोजर-रो हाउस सील

 गोमती नगर विस्तार में LDA की बड़ी कार्रवाई: अवैध मैरिज लॉन पर चला बुलडोजर

लखनऊ। राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए (एलडीए) ने गुरुवार को गोमती नगर विस्तार में बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान करीब 4000 वर्गमीटर जमीन पर अवैध रूप से संचालित मैरिज लॉन को ध्वस्त कर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर अर्जन एवं प्रवर्तन विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव के अनुसार, द्वारा एसटीपी निर्माण के लिए मांगी गई भूमि के चिन्हांकन के दौरान अवैध कब्जे का खुलासा हुआ था। जांच में पाया गया कि सेक्टर-1, ग्वारी पुल के पास प्राधिकरण की भूमि पर वी.के. सिंह व अन्य द्वारा अवैध रूप से मैरिज लॉन संचालित किया जा रहा था।

करीब तीन घंटे तक चले अभियान में पूरे परिसर को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।


 सुशांत गोल्फ सिटी में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई

प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने सरसवां क्षेत्र में लगभग 4 बीघा जमीन पर बिना ले-आउट स्वीकृति के विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई वेद प्रकाश व अन्य के खिलाफ की गई।


 सैरपुर में 4 अवैध रो-हाउस ध्वस्त

जोन-4 की टीम ने मुबारकपुर स्थित प्रशांत नगर कॉलोनी में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे 4 रो-हाउस भवनों को ध्वस्त किया। ये निर्माण प्रवीण महतो, रामेश्वर यादव व अन्य द्वारा कराए जा रहे थे।


 शहर के 4 अवैध निर्माण सील

जोन-6 के तहत वजीरगंज, हसनगंज, हजरतगंज और अमीनाबाद क्षेत्रों में अभियान चलाकर 3 व्यावसायिक और 1 आवासीय अवैध भवन को सील किया गया।


 LDA उपाध्यक्ष का सख्त संदेश

एलडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र और ले-आउट के किए जा रहे किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। शहर में अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Related Articles

Back to top button