उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow:एलडीए करेगा सभी आवंटित संपत्तियों का डोर-टू-डोर सत्यापन, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

एलडीए करेगा सभी आवंटित संपत्तियों का डोर-टू-डोर सत्यापन, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

लखनऊ

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अब अपनी सभी आवंटित आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों का व्यापक स्तर पर डोर-टू-डोर सत्यापन कराएगा। इस संबंध में उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस पहल का उद्देश्य संपत्तियों का रिकॉर्ड अपडेट करना और फर्जीवाड़े की संभावनाओं को समाप्त करना है।

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि नागरिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए संपत्ति फाइलों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। कई मामलों में रिकॉर्ड उपलब्ध न होने के कारण न केवल प्राधिकरण का कार्य प्रभावित होता है, बल्कि आवंटियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में अब सभी योजनाओं की संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए पी0सी0एस0 मैनेजमेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है।

🪪 कर्मियों को मिलेगा आईडी कार्ड

सर्वे करने वाली टीम के कर्मचारियों को एलडीए द्वारा अधिकृत पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) जारी किए जाएंगे। सर्वे के दौरान कर्मी घर-घर जाकर अपना परिचय-पत्र दिखाएंगे, जिससे आवंटियों को उनकी पहचान की पुष्टि हो सके

📋 आवंटियों से लिया जाएगा पूरा विवरण

सर्वे टीम द्वारा आवंटियों से मोबाइल नंबर, स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज, आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की जानकारी ली जाएगी। इस प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जोन में व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।

🗣️ उपाध्यक्ष का बयान

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सर्वे कार्य में सहयोग करें, ताकि संपत्तियों का सही रिकॉर्ड अपडेट हो सके और डिजिटाइजेशन प्रक्रिया समय पर पूरी हो। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में नागरिक सेवाएं और अधिक बेहतर और पारदर्शी होंगी।

Related Articles

Back to top button