उत्तर प्रदेशलखनऊ

“जनसुनवाई में हड़कंप! गलत बिजली बिल पर मंत्री ने चेयरमैन को किया फोन”नही टल रहा अमौसी जोन से खतरे का बादल

जनसुनवाई में सख्त दिखे मंत्री ए.के. शर्मा, ₹25,150 के बिजली बिल पर लिया त्वरित संज्ञान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को अपने लखनऊ स्थित आवास पर जनसुनवाई कर आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, सीवर व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार समेत कई स्थानीय समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का निस्तारण तय समय सीमा में किया जाए।

इस दौरान एक अहम मामला अमौसी क्षेत्र से सामने आया, जहां एक उपभोक्ता ने बताया कि उसके यहां प्रीपेड मीटर होने के बावजूद पिछले चार वर्षों से नियमित भुगतान के बाद भी अचानक ₹25,150 का बिजली बिल भेज दिया गया। इस पर मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए ऊर्जा विभाग के चेयरमैन से फोन पर वार्ता की और पूरे मामले की जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और शिकायतकर्ताओं को समय-समय पर प्रगति की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसंतुष्टि के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है और आमजन की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी दोहराया कि विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार लाकर जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button