लखनऊ-31 मार्च तक नवीनीकरण का पैसा न जमा किया तो ब्लैक लिस्टेड हो सकती नगर निगम में कार्यरत फर्मे

नवीनीकरण शुल्क पर सख्ती, नगर निगम की चेतावनी—शुल्क न जमा करने पर होगी कार्रवाई
लखनऊ। नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी पत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन से पहले फर्मों को नवीनीकरण शुल्क जमा करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा तक शुल्क जमा न करने पर संबंधित फर्मों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
पत्र के अनुसार, निम्न फर्मों द्वारा अभी तक नवीनीकरण शुल्क जमा नहीं किया गया है—
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय बाल्मीकि कल्याण सभा
मदर स्वच्छकार इंटरप्राइजेज
चौधरी एसोसिएट्स
लायन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज
शार्क क्लीनिंग
टॉप सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज
वैष्णवी इंटरप्राइजेज
अम्बा इंटरप्राइजेज
ड्राइवन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज
नगर निगम ने इन सभी फर्मों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपना पंजीकरण/नवीनीकरण शुल्क नगर निगम कोष में जमा कराएं, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, कुल 24 फर्मों में से 15 फर्में पहले ही अपना नवीनीकरण शुल्क जमा कर चुकी हैं, जबकि उपरोक्त फर्में अभी भी बकाया हैं। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में केवल कुछ दिन शेष हैं, ऐसे में नगर निगम प्रशासन ने इसे अंतिम चेतावनी माना है।
अधिकारियों का कहना है कि समय सीमा के बाद शुल्क जमा न करने वाली फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित फर्मों की होगी।
नियमानुसार अगर ये फर्म 31 मार्च तक पैसा नहीं जमा करती तो इनके खिलाफ ब्लेक लिस्टिंग की कार्यवाही हो सकती।



