उत्तर प्रदेशगाजियाबादलखनऊ

UP:अपर नगर आयुक्त ने व्यापारियों से किया संवाद, धरना हुआ समाप्त

हाउस टैक्स पर सॉल्यूशन के लिए निगम का प्रयास जारी

अपर नगर आयुक्त ने व्यापारियों से किया संवाद, धरना हुआ समाप्त

हाउस टैक्स पर सॉल्यूशन के लिए निगम का प्रयास जारी

हाउस टैक्स प्रकरण पर चल रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार द्वारा व्यापारियों से संवाद किया गया जिसमें व्यापारियों को बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम लगातार शहर को राहत दिलाने के क्रम में हाउस टैक्स के संदर्भ पर शासन में भी वार्ता कर रहा है जल्दी ही शासन स्तर से हाउस टैक्स पर निर्णय लिया जाएगा तब तक करदाताओं पर किसी प्रकार की प्रतिकूल कार्यवाही नहीं की जाएगी व्यापारियों से वार्ता करते हुए धरना समाप्त कराया गया l

व्यापार मंडल से गोपीचंद जी अशोक चावला जी द्वारा भी एक स्वर में हाउस टैक्स वसूली के लिए की जा रही सख्ती को बंद करने के लिए कहा गया जिस पर वरिष्ठ प्रभारी टैक्स तथा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके राय द्वारा शासन से अंतिम निर्णय आने तक किसी प्रकार की सख्ती बकायदारों पर नहीं की जाएगी ऐलान किया गया, रामकिशोर अग्रवाल जिला अध्यक्ष महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निगम अधिकारियों से संवाद करते हुए और अपना विषय विस्तार से रखते हुए जल्दी ही समाधान निकालने के लिए कहते हुए व्यापारियों का धरना समाप्त करने की घोषणा की, मौके पर सिटी जोन के जोनल प्रभारी आर पी सिंह, व्यापार मंडल के राकेश स्वामी महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अन्य उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button