नगर निगम लखनऊलखनऊ

लखनऊ-नगर निगम जोन-05 में  सकारात्मक बढ़त,जोंनल अधिकारी विनीत सिंह की टीम अंतिम चरण में भी सक्रिय

जोन-05 में  सकारात्मक बढ़त, विनीत सिंह की टीम अंतिम चरण में सक्रिय

लखनऊ। नगर निगम के जोन-05 में इस वित्तीय वर्ष वसूली अभियान में धीमी लेकिन स्थिर और सकारात्मक प्रगति देखने को मिली है। जोंनल अधिकारी विनीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने निरंतर प्रयास करते हुए अब तक 34.84 करोड़ रुपये की वसूली दर्ज की है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा 30.23 करोड़ रुपये था।

इस प्रकार जोन-05 ने 4.61 करोड़ रुपये की बढ़त हासिल की है। भले ही यह बढ़त अन्य जोनों की तुलना में कम नजर आती हो, लेकिन इसे निरंतर प्रयास और अभियान की सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, इस जोन में बकायेदारों की संख्या अधिक होने के कारण वसूली चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन टीम ने लगातार फील्ड में जाकर संपर्क, नोटिस और वसूली अभियान के जरिए राजस्व बढ़ाने का प्रयास किया।

यह वसूली पिछले वित्तीय वर्ष 27 अप्रैल 2025 और इस वर्ष 26 अप्रैल के बीच का तुलनात्मक आंकड़ा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अभी 4 दिन शेष हैं, ऐसे में वसूली के आंकड़ों में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है।

जोंनल अधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि अंतिम दिनों को देखते हुए वसूली अभियान को और तेज कर दिया गया है। सभी कर्मचारी फील्ड पर सक्रिय हैं, बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और विशेष रणनीति के तहत टीम को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि बचे हुए समय में बेहतर कलेक्शन किया जाएगा और जोन-05 निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंचने में सफल रहेगा। नगर निगम प्रशासन को भी उम्मीद है कि अंतिम चरण में यह जोन अपनी वसूली में और सुधार दर्ज करेगा।

Related Articles

Back to top button