लखनऊ-नगर निगम जोन-08 का दमदार कलेक्शन, जोंनल अधिकारी विकास सिंह के नेतृत्व में 16.99 करोड़ की हुई बढ़त

जोन-08 का दमदार प्रदर्शन, विकास सिंह के नेतृत्व में 16.99 करोड़ की मजबूत बढ़त
लखनऊ। नगर निगम के जोन-08 ने इस वित्तीय वर्ष में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को टॉप जोनों की सूची में मजबूती से स्थापित कर लिया है। जोंनल अधिकारी विकास सिंह के नेतृत्व में इस जोन की राजस्व टीम ने निरंतर प्रयास करते हुए अब तक 111.50 करोड़ रुपये की वसूली दर्ज की है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा 94.51 करोड़ रुपये था।
इस प्रकार जोन-08 ने 16.99 करोड़ रुपये की प्रभावशाली बढ़त हासिल की है, जो नगर निगम की वसूली व्यवस्था में एक मजबूत उपलब्धि मानी जा रही है। यह प्रदर्शन न केवल इस जोन की सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि अन्य जोनों के लिए भी एक प्रेरणा के रूप में सामने आया है।
यह वसूली पिछले वित्तीय वर्ष 27 अप्रैल 2025 और इस वर्ष 26 अप्रैल के बीच का तुलनात्मक आंकड़ा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अभी 4 दिन शेष हैं, ऐसे में वसूली के आंकड़े में और इजाफा होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
जोंनल अधिकारी विकास सिंह के अनुसार, वसूली अभियान को अंतिम चरण में और तेज कर दिया गया है। सभी कर्मचारी फील्ड में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, बकायेदारों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और राजस्व बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि बचे हुए दिनों में और बेहतर कलेक्शन किया जाएगा, जिससे जोन-08 न केवल अपने लक्ष्य को हासिल करेगा, बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित कर सकता है।
नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि जोन-08 का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि यदि योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाए और टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करे, तो लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नहीं है।



