नगर निगम लखनऊलखनऊ

लखनऊ:नगर निगम जोन-07 के जोंनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में बढ़ा राजस्व

गृहकर वसूली हुई तेज शेष बचे 4 दिन लक्ष्य करेंगे पूरा-जोंनल

नगर निगम जोन-07 के जोंनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में बढ़ा राजस्व

लखनऊ। नगर निगम के जोन-07 में इस वित्तीय वर्ष संतुलित और स्थिर प्रदर्शन देखने को मिला है। जोंनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में राजस्व वसूली अभियान लगातार जारी है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं।

जोन-07 ने इस वर्ष अब तक 54.83 करोड़ रुपये की वसूली की है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा 49.18 करोड़ रुपये था। इस प्रकार जोन-07 ने 5.65 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज करते हुए अपनी स्थिति मजबूत की है। यह वसूली पिछले वित्तीय वर्ष 27 अप्रैल 2025 और इस वर्ष  26 अप्रैल के बीच का तुलनात्मक है, अभी इस वित्तीय वर्ष में 4 दिन शेष है जोंनल अधिकारी ने बताया कि सभी कर्मचारी फील्ड पर है बेहतर कलेक्शन किया जाएग

अधिकारियों के अनुसार, नियमित फील्ड मॉनिटरिंग, बकायेदारों से सतत संपर्क और टीम की सक्रियता के कारण वसूली में निरंतर सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि लक्ष्य को पूरी तरह हासिल करने के लिए अभी और प्रयासों की आवश्यकता है।

वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण को देखते हुए जोन-07 की टीम ने वसूली अभियान को और तेज कर दिया है। बकायेदारों पर सख्ती बढ़ाई जा रही है और राजस्व बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति पर काम किया जा रहा है, ताकि निर्धारित लक्ष्य को समय रहते पूरा किया जा सके।

Related Articles

Back to top button