उत्तर प्रदेशनगर निगम लखनऊलखनऊ

लखनऊ नगर निगम का वित्तीय वर्ष आखिरी पायदान पर-अब तक की जोनवार वसूली आयी सामने : कौन आगे, कौन पीछे?

लखनऊ नगर निगम का वित्तीय वर्ष आखिरी पायदान पर-अब तक की जोनवार वसूली आयी सामने : कौन आगे, कौन पीछे? 

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

लखनऊ नगर निगम में वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है और लखनऊ नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी जोनल अधिकारी युद्ध स्तर पर अपने-अपने जोनो में वसूली अभियान तेज कर दिए हैं इस वित्तीय वर्ष को समाप्त होने में मात्र चार दिन बचे हुए हैं जिसको लेकर के सभी जोनल अधिकारी  अपने-अपने जोनो में तय लक्ष्य तक पहुंचने  के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हैं :

वहीं अगर बात करें तो पिछले वित्तीय वर्ष 27 अप्रैल 2025 से 27 अप्रैल 2026 तक के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं

जोन-01 पिछले साल: 51.15 करोड़ | इस साल: 66.64 करोड़ ➡️ बढ़त: +15.49 करोड़

जोन-02 पिछले वर्ष-19.6 करोड़ → गत वर्ष-25.24 करोड़ ➡️ बढ़त: +5.64 करोड़

जोन-03 पिछले वर्ष -58.20 करोड़ गत वर्ष -63.77 करोड़ ➡️ इजाफा: +5.57 करोड़

जोन-04 पिछले वर्ष 88.79 करोड़ गत वर्ष 134.69 करोड़ ➡️ सबसे अधिक वसूली +45.90 करोड़

जोन-05 पिछले वर्ष-30.23 करोड़ → गत वर्ष-34.84 करोड़ ➡️ बढ़त: +4.61 करोड़

जोन-06 पिछले वर्ष-34.93 करोड़ गत वर्ष-46.45 करोड़ ➡️ डिफरेंस: +11.52 करोड़

जोन-07 पिछले वर्ष-49.18 करोड़ गत वर्ष-54.83 करोड़ ➡️ बढ़ा राजस्व +5.65 करोड़

जोन-08 पिछले वर्ष-94.51 करोड़ गत वर्ष-111.5 करोड़ ➡️ इतनी बढ़त: +16.99 करोड़

‼️👉यह पिछले वित्तीय वर्ष 27 अप्रैल तक के मुताबिक इस वर्ष का ग्राफ है नगर आयुक्त ने 25 प्रतिशत इसमें वृद्धि के लिए लक्ष्य बनाया है

अब देखना यह होगा कि 4 दिनों में लखनऊ नगर निगम के जोंनल अफसर,राजस्व निरीक्षक,नगर आयुक्त द्वारा दिये गए लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे या नही

टॉप-3 सबसे ज्यादा बढ़त वाले जोन

जोन-04 →45.90 करोड़ का इजाफ़ा

जोन-08 -16.99 करोड़ का बढ़ाया राजस्व

जोन 01-15.49 करोड़ ने की बढ़ोत्तरी

जोन-04 ने सबसे बड़ी छलांग लगाकर बाकी सभी जोनों को पीछे छोड़ दिया है, जबकि जोन-08 और जोन-01 भी मजबूत स्थिति में हैं। अब देखना होगा कि बचे हुए दिनों में बाकी जोन लक्ष्य तक पहुंच पाते हैं या नहीं।

Related Articles

Back to top button