उत्तर प्रदेशलखनऊ

एलडीए में OTS के लिए बनेगा हेल्प डेस्क, बकायेदारों तक पहुंचानी होगी योजना की जानकारी : प्रथमेश कुमार

एलडीए में OTS के लिए बनेगा हेल्प डेस्क, बकायेदारों तक पहुंचानी होगी योजना की जानकारी : प्रथमेश कुमार

लखनऊ।
(एलडीए) में 18 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही एकमुश्त समाधान योजना (OTS) को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एलडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बकायेदारों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी बकायेदारों की सूची तैयार कर उन्हें फोन, मैसेज और ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी जाए। यदि संपर्क नहीं हो पाता है तो पत्र के जरिए भी जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही प्राधिकरण भवन के सिंगल विंडो काउंटर पर OTS के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा, जहां ऑपरेटर आवंटियों को पूरी जानकारी देने के साथ ऑनलाइन आवेदन में भी मदद करेंगे।

दंड ब्याज में बड़ी राहत
इस योजना के तहत आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत एवं सहकारी आवास समितियों की संपत्तियों पर बकाया रखने वाले लोगों को दंड ब्याज में छूट दी जाएगी। आवंटी बकाया जमा कर अपनी संपत्ति नियमित करा सकेंगे।

मानचित्र बकायेदारों को भी फायदा
इस बार OTS में मानचित्र और शमन मानचित्र से जुड़े बकायेदारों को भी राहत दी गई है। जो लोग शुल्क की किश्तें समय पर जमा नहीं कर पाए, उन्हें भी दंड ब्याज से छूट मिलेगी।

योजना के प्रमुख फायदे

  • 3 माह के भीतर आवेदन का निस्तारण
  • डिफॉल्ट अवधि के दंड ब्याज से पूरी छूट
  • 30 दिन में भुगतान पर 2% अतिरिक्त छूट
  • 50 लाख से अधिक बकाया पर किस्तों में भुगतान की सुविधा

एलडीए की इस पहल से हजारों बकायेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है और वे आसानी से अपनी संपत्तियों का नियमितीकरण करा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button