लखनऊ-नेहरू इन्क्लेव योजना नगर निगम को हैंडओवर, रख-रखाव के लिए 12 करोड़ रुपये ट्रांसफर

नेहरू इन्क्लेव योजना नगर निगम को हैंडओवर, रख-रखाव के लिए 12 करोड़ रुपये ट्रांसफर
लखनऊ।
राजधानी के गोमती नगर स्थित नेहरू इन्क्लेव योजना को (एलडीए) द्वारा को हैंडओवर कर दिया गया है। अब इस योजना में सड़कों, नालियों, पार्कों और मार्ग प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाओं का रख-रखाव नगर निगम द्वारा किया जाएगा।
एलडीए उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना में शेष अवस्थापना कार्यों को पूरा करने के लिए 12 करोड़ रुपये की धनराशि नगर निगम को ट्रांसफर कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि पेपर मिल वार्ड के अंतर्गत विकसित इस योजना का अब तक रख-रखाव एलडीए द्वारा किया जा रहा था। हैंडओवर की प्रक्रिया के तहत एलडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें शेष कार्यों के लिए 12 करोड़ रुपये का अनुमान तय किया गया।
अब इस धनराशि के साथ नगर निगम योजना में सड़कों, नालियों, नालों, पार्कों और स्ट्रीट लाइट समेत सभी सुविधाओं का संचालन और रख-रखाव करेगा।
इस निर्णय से नेहरू इन्क्लेव में रहने वाली करीब 50 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं और बेहतर ढंग से संचालित हो सकेंगी।



