नगर निगम लखनऊलखनऊ

हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में हंगामा, कर्मचारियों ने लगाया अभद्रता का आरोप-नगर आयुक्त तक पहुँची शिकायत

हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में हंगामा, कर्मचारियों ने लगाया अभद्रता और उत्पीड़न का आरोप

लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के में सोमवार रात एक विवाद ने तूल पकड़ लिया, जब पार्किंग अधिकारी पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे। इस संबंध में कर्मचारियों द्वारा नगर आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत के अनुसार, 23 मार्च 2026 की रात पार्किंग अधिकारी शिवेंद्र मिश्रा ने एक निजी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। मामला पार्किंग पास और बकाया भुगतान को लेकर शुरू हुआ, लेकिन आरोप है कि बातचीत के दौरान अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें धमकाया।

कर्मचारियों का आरोप है कि पार्किंग स्टाफ ने बैरिकेडिंग कर सभी को बाहर जाने से रोक दिया, जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल थीं। यह पूरा घटनाक्रम शाम करीब 7:10 बजे से रात 8:50 बजे तक चलता रहा। इस दौरान एक महिला कर्मचारी ने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस सहायता प्राप्त हुई।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों को काफी देर तक रोके रखा गया और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी बाहर नहीं निकलने दिया गया। बाद में विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों और पार्किंग स्टाफ के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दबाव बनाने की कोशिश की और शिकायत करने पर भी कार्रवाई से बचने की बात कही। मामले में नगर निगम के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

इस पूरे प्रकरण ने पार्किंग व्यवस्था और अधिकारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

आशीष कुमार पाल,साकार श्रीवास्तव,पंकज कुमार
,राजेश पालजपारुल सक्सेना,हैदर अब्बासशिवानी बाजपेई
सौम्या आनंद,अमित भटनागर,अनिरुद्ध प्रताप सिंह,विनोद तिवारी सहित कुल 11 लोगो ने नगर आयुक्त को शिकायत प्रार्थना पत्र दिए

Related Articles

Back to top button