उत्तर प्रदेशलखनऊ

“लखनऊ को मिला प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क, लोहिया पार्क में O2 स्पोर्ट्स एरीना का उद्घाटन”

“लखनऊ को मिला प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क, लोहिया पार्क में O2 स्पोर्ट्स एरीना का उद्घाटन”

लखनऊ।
राजधानी के गोमती नगर स्थित में प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क बनकर तैयार हो गया है। इस आधुनिक स्पोर्ट्स एरीना का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने किया और इसे आम जनता को समर्पित किया।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा लगभग 8,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित इस पार्क में स्केटिंग के साथ-साथ लॉन टेनिस, बैडमिंटन, पिकल बॉल और बॉक्स क्रिकेट जैसी खेल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। उद्घाटन के अवसर पर प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन , मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि गेट नंबर-3 के पास करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस स्केट पार्क और स्पोर्ट्स एरीना को “O2 (ऑक्सीजन स्पोर्ट्स)” नाम दिया गया है। पहले यहां एक कृत्रिम वॉटर बॉडी थी, जिससे भू-जल हानि और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा बना रहता था। अब इसे खेल गतिविधियों के लिए उपयोगी बनाते हुए आधुनिक सुविधा में बदल दिया गया है।

उन्होंने बताया कि लगभग 4,000 वर्गमीटर में स्केटिंग रिंक और 4,500 वर्गमीटर में अन्य खेलों के लिए स्पोर्ट्स एरीना तैयार किया गया है।

निःशुल्क स्केटिंग सुविधा
इस स्केट पार्क में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक प्रवेश रहेगा। खास बात यह है कि स्केटिंग की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क होगी और इसके लिए एलडीए द्वारा दो कोच भी नियुक्त किए गए हैं, जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। हालांकि अन्य खेलों के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।

खिलाड़ियों ने की सराहना
नए स्केटिंग रिंक को खिलाड़ियों और स्केटर्स ने खूब सराहा है। उनका कहना है कि रिंक का डिजाइन, स्लोप और कर्व्स अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप बनाए गए हैं, जो स्केटिंग के लिए बेहद उपयुक्त हैं। पार्क खुलते ही खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर इस सुविधा का स्वागत किया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि इस स्केट पार्क के शुरू होने से शहर के बच्चों और युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button