उत्तर प्रदेशलखनऊ

ह्यूमन मैट्रिक सिक्योराइट की आईईसी टीम ने छात्रों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

 कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम से छात्रों को मिला स्वच्छता का संदेश

लखनऊ, 24 मार्च 2026: नगर निगम लखनऊ की सहयोगी कंपनी ह्यूमन मैट्रिक सिक्योराइट की आईईसी टीम द्वारा आज न्यू सेंट्रल पब्लिक इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम में कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आईईसी एक्सपर्ट प्रवीण कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को गीले कूड़े, सूखे कूड़े, जैविक अपशिष्ट तथा घरेलू घातक कचरे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कचरे का सही तरीके से पृथक्करण करके न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है, बल्कि शहर को स्वच्छ बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए यह भी समझाया गया कि घर स्तर पर कचरा अलग-अलग करने की आदत अपनाकर वे स्वच्छता अभियान को सफल बना सकते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सपना राय, स्कूल स्टाफ एवं आईईसी टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button