‼️👉लखनऊ विकास प्राधिकरण ने रचा इतिहास, राजभवन में आयोजित फ्लावर शो में 89 पुरस्कार जीते
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के नेतृत्व में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम हासिल की है। राजभवन (जनभवन) में आयोजित भव्य फ्लावर शो में एलडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 89 पुरस्कार हासिल किए।
फ्लावर शो में एलडीए को विभिन्न प्रदर्शनियों में से 52 प्रथम पुरस्कार, 22 द्वितीय पुरस्कार और 15 तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए। इस उपलब्धि ने न केवल प्राधिकरण की उत्कृष्ट बागवानी और सौंदर्यीकरण कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई, बल्कि शहर के गौरव को भी बढ़ाया है।
उपाध्यक्ष के नेतृत्व में एलडीए द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर हरियाली, उद्यान विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों का ही यह सकारात्मक परिणाम है। इस ऐतिहासिक सफलता पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने उद्यान अधिकरी कर्ण सिंह व उनकी टीम की मेहनत को भी सराहा।
Back to top button