उत्तर प्रदेशलखनऊ

कैबिनेट मंत्री OP राजभर से मिलने पहुँचे सीएम योगी-जल्द स्वस्थ होने की कामना की

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  अस्पताल पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर संभव सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री योगी ने भगवान श्रीराम से कैबिनेट मंत्री राजभर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए उनके जल्द ही सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होने की कामना की। ओम प्रकाश राजभर लंबे समय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और वर्तमान सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके अस्वस्थ होने की सूचना पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button