नगर निगम लखनऊलखनऊ

नगम निगम संपत्ति अधिकारी ने कब्जे से खाली कराई करोड़ो की सरकारी जमीन

नगर निगम की करोड़ो की जमीन हुई अवैध कब्जे से मुक्त-चला बुलडोजर

नगर निगम की करोड़ो की जमीन हुई अवैध कब्जे से मुक्त-चला बुलडोजर

अवैध कब्जे पर नगर निगम का बड़ा एक्शन: तकरोही में करोड़ों की जमीन से हटा अतिक्रमण

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

लखनऊ, 04 अगस्त 2025 |
सोमवार को इंद्रानगर इलाके के तकरोही में नगर निगम द्वारा सरकारी भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को हटाने को लेकर एक संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में करीब 3000 वर्ग मीटर भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 3 करोड़ रुपये आँका गया है।

इस कार्रवाई में नगर निगम संपत्ति विभाग के प्रभारी, सहायक नगर आयुक्त रामेश्वर प्रसाद, राजस्व निरीक्षक विनोद, नगर निगम के लेखपाल, तहसील सदर के नायब तहसीलदार भानु चंद्र त्रिपाठी तथा पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह जमीन नगर निगम की संपत्ति है, जिस पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायतों और जांच के बाद कार्रवाई की गई। मौके पर बुलडोज़र चलाकर अतिक्रमण हटाया गया और जमीन को निगम के कब्जे में ले लिया गया।

👉🏻 इस अभियान को स्थानीय लोगों ने सराहा और नगर निगम के सक्रिय रुख की प्रशंसा की।

👉🏻 प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसे अवैध कब्जो के विरुद्ध और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

नगर निगम के प्रभारी संपत्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने अवैध कब्जाधारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी स्थिति में नगर की सार्वजनिक या सरकारी संपत्ति पर अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगर निगम सम्पत्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि उक्त नगर निगम की भूमि पर वर्षों से कब्जा कर  सीमेन्ट इट बनाने की फैक्ट्री चल रही थी जिसपर बुलडोजर चलाकर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button