उत्तर प्रदेशदेश-विदेशनगर निगम लखनऊलखनऊ

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल बनी मेयर्स काउंसलिंग की जनरल सेक्रेटरी

 

महापौर सुषमा खर्कवाल बनीं ‘ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स’ की महासचिव
राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ को मिला गौरव, AICM ने नियुक्ति पत्र जारी किया

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें देशभर के महापौरों के संगठन ‘ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स’ (AICM) का महासचिव (General Secretary) नियुक्त किया गया है।

AICM की ओर से श्रीमती खर्कवाल की कार्यकुशलता, निष्ठा और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा गया है कि संगठन को उन पर पूरा भरोसा है। AICM ने विश्वास जताया कि श्रीमती खर्कवाल अपने कर्तव्यों का निर्वहन उच्चतम स्तर की व्यावसायिकता और जिम्मेदारी के साथ करेंगी। AICM के सचिव ने श्रीमती खर्कवाल का संगठन में स्वागत करते हुए उनके बहुमूल्य योगदान की अपेक्षा जताई है।

श्रीमती सुषमा खर्कवाल की यह नियुक्ति लखनऊ शहर के लिए गौरव की बात है। इससे न केवल नगर निगम के कार्यों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है, बल्कि नगर प्रशासन में महिला नेतृत्व की भूमिका को भी मजबूती मिली है।

महासचिव पद पर नियुक्ति के बाद श्रीमती खर्कवाल ने कहा,

यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे जिस विश्वास और जिम्मेदारी के साथ यह पद सौंपा गया है, मैं उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगी। यह लखनऊ के नागरिकों की जीत है, जिनके विश्वास और सहयोग से मैं यहां तक पहुंची हूं।” {सुषमा खर्कवाल}

ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स* एक पंजीकृत संगठन है जो देशभर के महापौरों को एक साझा मंच प्रदान करता है। यह संगठन नगरीय विकास, शहरी प्रशासन, नीति-निर्माण और नगर निगमों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है। श्रीमती खर्कवाल की नियुक्ति से न केवल लखनऊ, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है। नगर निगम के अधिकारियों और शहरवासियों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button