उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को किरण बेदी ने किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को किरण बेदी ने किया सम्मानित

लखनऊ, 08 मार्च 2025।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को “रोड सेफ्टी अवार्ड” में प्रथम स्थान एवं “फ्यूल एफिशिएंसी अवार्ड” में रनर-अप घोषित किया गया। यह सम्मान पूर्व आईपीएस अधिकारी और देश की प्रतिष्ठित महिला हस्ती डॉ. किरण बेदी द्वारा नई दिल्ली में एएसआरटीयू (एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) द्वारा आयोजित “नेशनल पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड 2023-2024” समारोह में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. किरण बेदी ने परिवहन निगम को बधाई देते हुए कहा कि निगम निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने परिवहन निगम में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की और उनके प्रयासों को सराहा।

परिवहन निगम की ओर से यह पुरस्कार सीजीएम (टी)  राजीव आनंद ने प्राप्त किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष भी परिवहन निगम को इन दोनों श्रेणियों में अवार्ड प्राप्त हुए थे। इस वर्ष निगम ने छह श्रेणियों में नामांकन भेजा था, जिनमें से दो में पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के परिवहन मंत्री के कुशल नेतृत्व में परिवहन निगम लगातार बेहतर कार्य कर रहा है, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित और ईंधन-कुशल परिवहन सेवाएं मिल रही हैं।

इस अवसर पर जीएम टेक्निकल  एस. एल. शर्मा, जीएम ऑपरेशन सुश्री अंबरीन अख्तर एवं जीएम एमआईएस/पीआरओ  अमर नाथ सहाय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस सम्मान से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अपने यात्रियों की सुरक्षा और सेवा में और अधिक सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button