उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

Lucknow-गुरु नानक देव का 555वां प्रकाश उत्सव अलीगंज गुरुद्वारे में मनाया गया!

गुरु नानक देव का 555वां प्रकाश उत्सव अलीगंज गुरुद्वारे में मनाया गया!

लखनऊ, – राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित गुरुद्वारे में गुरु नानक देव का 555वां प्रकाश उत्सव बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अमृतसर पंजाब गुरुद्वारे से पधारे रविंदर जीत सिंह ने स्टार न्यूज़ भारत से बातचीत करते हुए गुरु नानक देव जी के बारे में विशेष जानकारी दी।

इस प्रकाश उत्सव के आयोजन में रागी जत्था द्वारा सब्द कीर्तन गायन तथा नाम सिमरन द्वारा आई साध संगतों को निहाल कर दिया गया। गुरुद्वारे के सेवादार पी पी सिंह ने बताया कि प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में प्रसादी वितरण किया गया।

इस आयोजन में पंजाब अमृतसर से पधारे रविंदर जीत सिंह, लखनऊ अलीगंज गुरुद्वारे के पीपी सिंह, त्रिसेन सिंह अमरजीत सिंह पहवा तथा समाज सेवी विवेक शर्मा मौजूद रहे।

_गुरु नानक देव के बारे में जानें_

– _गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 में पंजाब के तलवंडी में हुआ था_
– _उन्होंने सिख धर्म की स्थापना की और सिखों के पहले गुरु बने_
– _उन्होंने अपने जीवनकाल में कई यात्राएं कीं और लोगों को एकता और शांति का संदेश दिया_

यह आयोजन गुरु नानक देव के आदर्शों और शिक्षाओं को याद करने और उनके संदेश को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था।

Related Articles

Back to top button