उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

लखनऊ-ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति का हुआ गठन-सेवा भाव से करेगी काम

ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति का हुआ गठन-“सेवा ही धर्म है” उद्देश्य से कार्य करेगी

लखनऊ – “सेवा ही धर्म है” उद्देश्य से ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति कार्य करेगी।” यह निर्णय आज महासमिति की विवेक खण्ड, गोमतीनगर में आयोजित बैठक में लिया गया।
ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के कोर ग्रुप के संस्थापक पदाधिकारी निम्न हैं –

रूप कुमार शर्मा – अध्यक्ष
रितेश श्रीवास्तव – उपाध्यक्ष
विवेक शर्मा – महासचिव
सौरभ सिंह – कोषाध्यक्ष
जितेन्द्र सिंह – सदस्य
सुमन सिंह रावत – सदस्य
सत्येंद्र शर्मा – सदस्य

इस अवसर पर अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने बताया कि महासमिति नागरिकों की जन समस्याओं के अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, मलिन बस्तियों में महिलाओं के लिए जागरुकता कार्यक्रम, गरीब बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा, यातायात, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, रक्तदान, वरिष्ठ नागरिकों को सहायता प्रदान करना, निर्धन कन्याओं के विवाह आदि क्षेत्रों में कार्य करेगी। महासमिति में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध वर्ग के नागरिकों को सम्मिलित किया जाएगा।
इस अवसर पर महासचिव विवेक शर्मा ने बताया कि महासमिति में महिला प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, एडवोकेट प्रकोष्ठ, चिकित्सक प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, धार्मिक प्रकोष्ठ, वृद्धजन सहायता प्रकोष्ठ आदि गठित किए जायेंगे। महासमिति नगर की विभिन्न आवासीय समितियों को सम्बद्धता प्रदान कर जन समस्याओं का निदान कराने का प्रयास करेगी।


ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के कोर ग्रुप के द्वारा सुमन सिंह रावत को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा जितेन्द्र सिंह को व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुमन सिंह रावत ने कहा कि महासमिति में महिलाओं को शामिल कर महिला सशक्तीकरण हेतु कार्य किया जाएगा। व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि शहर के व्यापारियों को महासमिति में शामिल कर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करेंगे।

बैठक में रूप कुमार शर्मा, रितेश श्रीवास्तव, विवेक शर्मा, सौरभ सिंह, जितेन्द्र सिंह, सुमन सिंह रावत, रेखा शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button