उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

मथुरा,सीडीओ ने किया नवनिर्मित नालों का स्थलीय निरीक्षण

मथुरा। नगर निकायों में हुए विकास कार्यों को सीडीओ ने स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने नगर पंचायत गोवर्धन एवं नगर पंचायत राधाकुण्ड के अन्तर्गत जल निकासी सम्बन्धी समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें मुख्यतः गोवर्धन डीग चौराहा, सकरवा तिराहा, राधाकुण्ड, आन्योर तथा जतीपुरा में जल निगम नगरीय द्वारा निर्मित किये गये नालों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आबादी क्षेत्र में खुले नालों पर कवर स्लैब लगाने तथा विभिन्न स्थलों पर जाली लगाने के लिए अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (नगरीय) को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय अध्यक्ष नगर पंचायत गोवर्धन के प्रतिनिधि एवं अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button