उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 21 वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न

गुरुवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 21वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गयी।
उक्त बोर्ड बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित परियोजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ प्रगतिधीन परियोजनाओं में अतिरिक्त कार्यों के लिये वित्तीय बजट की स्वीकृति प्रदान की गयी।

 

बैठक में उपस्थित स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण करते हुये प्रगतिधीन परियोजनाओं की भौतिक स्थिति से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त प्रगतिधीन परियोजना के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में विश्वस्तरीय सुविधाओं प्रदान किये जाने के दृष्टिगत क्रिकेट स्टेडियम, तायक्वाडों हॉल, बाक्सिंग हॉल में आदि में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड सहित सी०सी०सी०टी०ची० कैमरों की स्थापना, खेल उपकरण की आपूर्ति, एवं दर्शक दीर्घा का उन्नयन के कार्य कराये जाने के लिये लगभग रू०- 06.00 करोड़ का वित्तीय प्रस्ताव पर अनुमति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त लखनऊ स्मार्ट सिटी तहत आई०टी० क्षेत्र की पूर्ण एवं प्रगतिथीन परियोजनाओं में साइबर सिक्योरिटी का कार्य भारत सरकार के निर्देशानुकम में कराया जाने हेतु निर्देशित किया गया। स्मार्ट सिटी के तहत संचालित/प्रगतिधीन परियोजनाओं में तेजी एवं निर्धारित समयावधि में परियोजनाओं को पूर्ण कराये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

उक्त बैठक में स्मार्ट सिटी अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं जनेश्वरम मिश्र पार्क विकसित मल्टी मीडिया लेजर शो, यू०पी० दर्शन थीम पर आधारित वेस्ट टू आर्ट / वन्डर पार्क, हैपिनेस पार्क एवं सीनियर केयर सेन्टर जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूर्ण करा दिये जाने से अवगत कराया गया, अन्य परियोजनाओं को यथीशीघ्र पूर्ण कराया जा रहा है।

बैठक में बोर्ड सदस्यों की सर्वसहमति से नवीन परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई जिसमें, महिला कल्याण विभाग के बालिका गृह/शिशु ग्रह में एम्बुलेंस, ई स्कूटर तथा शैक्षिक स्तर में सुधार हेतु कम्प्यूटर के कय/आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक उपकरणों आपूर्ति का कार्य हेतु लगभग रू०:-93.00 लाख का बजट स्वीकृत किया गया।

 

 

बैठक में अध्यक्ष, लखनऊ स्मार्ट सिटी द्वारा प्रगतिधीन एवं आगामी परियोजनाओं के लिये प्राथमिकता पर पूर्ण कराये जाने हेतु आदेशित किया गया है। इस अवसर पर श्री इन्द्रजीत सिंह, नगर आयुक्त, डॉ शुभी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर नगर आयुक्त, पंकज श्रीवास्तव एवं स्मार्ट सिटी में नामित बोर्ड सदस्यों सहित श्रीमती हर्षिता सिन्हा, कम्पनी सचिव व लखनऊ स्मार्ट सिटी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button