देश-विदेशराजनीति

छत्तीसगढ़ में खिलेगा कमल या कांग्रेस मारेगी बाजी? सामने आया सी वोटर का फाइनल सर्वे

छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। सूबे में कांग्रेस की सरकार है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में चुनाव जीती कांग्रेस का जोश हाई है और पार्टी सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी जोरशोर से कमल खिलाने का दावा कर रही है। ऐसे में एक सर्वे सामने आया है जिसमें राज्य के लोगों से पूछा गया कि आगामी चुनाव में किसकी सरकार बनने वाली है।

खिलेगा कमल या कांग्रेस मारेगी बाजी?
एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने यह फाइनल सर्वे किया है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 45 का जादुई आंकड़ा पार करना होगा। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस के खाते में 45 से 51 सीटें जा सकती हैं। वहीं भाजपा 36 से 42 सीटों पर कब्जा कर सकती है और अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें जा सकती हैं। ऐसे में सर्वे की मानें तो राज्य में कांग्रेस सरकार रिपीट कर सकती है। वहीं अगर वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 45 फीसदी वोट मिल सकते हैं। भाजपा के खाते में 43 फीसदी वोट और अन्य को 12 परसेंट वोट मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button