उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

लखनऊ- गृहिणियों ने नावरात्रि के अवसर पर डांडिया रास का आयोजन किया

इनरव्हील क्लब आफ लखनऊ ने मंगलवार 17अक्टूबर को निराला नगर के होटल रेगनेन्ट में बहुत धूमधाम से डांडिया रास कार्यक्रम आयोजित किया।

 

इस अवसर पर महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। सभी सदस्यों ने सुंदर डांडिया श्रंगार किया और सुपरहिट गानो पर नृत्य किये। क्लब की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिनमें डांडिया क्वीन, बेस्ट डांडिया ड्रेस, बेस्ट डांडिया नृत्य, रंगीली, कटीली, छम्मक छल्लो, बेस्ट डांडिया डान्सिंग गु्प आदि मनोरंजक टाइटल उपहार के साथ दिए।

 

क्लब की प्रेसिडेंट मालविका गुप्ता, सैक‌‌‌टरी शिखा राज, कोषाध्यक्ष कविता अग्रवाल,स्मृता अग्रवाल, प्रिया हेमवानी, पूजा सेठ आदि ने मनमोहक डांडिया डांस प्रस्तुत किये।इस अवसर पर कार्यक्रम की एडवाइजर संगीता मारवाह, सुशीला अग्रवाल, रीना अग्रवाल एवं क्लब की सम्मानित सदस्य पीडीसी अल्का बंसल, वर्षा विनय कुमार, प्रमिला भार्गव आदि अनेक सदस्य उपस्थित थीं। इनरव्हील क्लब सदैव ही समाज कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के कार्यों में तत्पर रहता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इनरव्हील क्लब ने दिव्यांग बच्चों, अनाथालय के बच्चों, जरूरतमंद महिलाओं, बालिकाओं की शिक्षा एवं वृद्ध स्त्रियों के लिए अनेक सेवा कार्य किये हैं।

Related Articles

Back to top button