Delhi

Earthquake in Delhi: दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके, हरियाणा का फरीदाबाद जिला रहा केंद्र

दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में अभी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जोर के झटके लगते देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यह झटके दिल्ली नोएडा फरीदाबाद गुरुग्राम गाजियाबाद सहित आसपास के शहरों में महसूस किए हैं। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में भूकंप इसी महीने 3 अक्टूबर को भी आया था।

जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके शाम चार बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद जिला रहा है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में भूकंप इसी महीने 3 अक्टूबर को भी आया था।

3 अक्टूबर को लगे थे जोरदार झटके

दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के शहरों में 3 अक्टूबर को भी भूकंप आया था। उस दौरान लोगों ने भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए थे। लोग अपने घरों, कार्यालयों से बाहर निकल आए थे। दोपहर को 02:51 बजे भूकंप के झटके लगे थे। उस दौरान भूकंप की तीव्रता 6.2 रही थी। दोपहर में आए भूकंप का केंद्र नेपाल में था।

नेपाल था भूकंप का केंद्र

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक घंटे के भीतर देश में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश के पश्चिमी हिस्सों में 6.3 और 5.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा।

Related Articles

Back to top button