लखनऊ

भारी बारिश में नगर निगम की टीम ने संभाला मोर्चा, अलग अलग स्थानों पर गिरे चार बड़े पेड़ हटाए

भारी बारिश में नगर निगम की टीम ने संभाला मोर्चा, अलग अलग स्थानों पर गिरे चार बड़े पेड़ हटाए

👉जोन-1, 3 और 7 में बारिश से गिरे पेड़ों को तत्काल हटाया गया, किसी प्रकार की जनहानि नहीं*

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

लखनऊ। राजधानी में 16 अगस्त 2026 को हुई भारी वर्षा के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। सूचना मिलते ही नगर निगम के उद्यान विभाग की टीम ने उद्यान प्रभारी नंद किशोर के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर गिरे पेड़ों को हटाने की कार्रवाई की और आवागमन को सुचारु कराया।

नगर निगम के अनुसार भारी बारिश के कारण जोन-1, जोन-3 और जोन-7 में कुल चार पेड़ गिरने की सूचना मिली, जिन्हें टीम द्वारा तत्काल हटवा दिया गया।

जोन-1 में पाकड़ का पेड़ गिरा

जोन-1 के घासियारी मंडी क्षेत्र में पकड़ का पेड़ गिर गया था। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटवाया।

जोन-3 में दो स्थानों पर गिरे पेड़

जोन-3 में सीतापुर रोड स्थित केशव नगर में एक गुलमोहर का पेड़ गिरा, जिसे नगर निगम की टीम ने हटाया।

वहीं महानगर के विज्ञानपुरी क्षेत्र में एक पीपल का पेड़ गिरने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाकर रास्ता साफ कराया।

जोन-7 में भी गिरा गुलमोहर का पेड़

जोन-7 के विकास नगर सेक्टर-6 चर्च रोड पर एक गुलमोहर का पेड़ गिर गया था। उद्यान विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेड़ को हटवा दिया।

नगर निगम उद्यान विभाग के प्रभारी ने बताया कि बारिश के दौरान गिरे इन पेड़ों से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ। नगर निगम की टीमों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए प्रभावित स्थानों से पेड़ों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया।

उद्यान प्रभारी नंद किशोर के नेतृत्व में टीमों द्वारा बारिश के बीच लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि पेड़ गिरने अथवा अन्य किसी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

Related Articles

Back to top button