लखनऊ

‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ अभियान के तहत लखनऊ में बाल श्रम उन्मूलन कार्यशाला और श्रमिक पंजीकरण शिविर आयोजित

‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ अभियान के तहत लखनऊ में बाल श्रम उन्मूलन कार्यशाला और श्रमिक पंजीकरण शिविर आयोजित

बाल श्रम उन्मूलन और श्रमिक कल्याण पर जोर, लखनऊ में कार्यशाला व पंजीकरण शिविर आयोजित

लखनऊ, 18 जून। केन्द्र सरकार के “12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के” अभियान के तहत लखनऊ में बाल श्रम उन्मूलन, श्रमिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत बाल मजदूरी समाप्त करने तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

इंदिरा नगर स्थित होटल बेबीयन इन में आयोजित कार्यशाला में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और बाल श्रमिकों के अभिभावकों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों तथा बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने बाल मजदूरी की रोकथाम में समुदाय की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।

वहीं हरदोईया गोसाईगंज में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शक्ति राय के नेतृत्व में श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में रक्तचाप, शुगर और एनीमिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

चारबाग क्षेत्र के निर्माण स्थलों पर श्रम प्रवर्तन अधिकारियों राम कुमार एवं इम्तेयाज अहमद अंसारी द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। श्रमिकों को चिकित्सा सहायता, शिक्षा सहायता, विवाह सहायता सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अलावा आलमबाग स्थित ब्लिंकिट स्टोर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष कुमार एवं पल्लवी सिंह द्वारा असंगठित क्षेत्र और गिग व प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ई-श्रम पोर्टल, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और लघु व्यापारी मानधन योजना के तहत श्रमिकों का पंजीकरण कराया गया तथा वृद्धावस्था पेंशन संबंधी जानकारी भी दी गई।

अपर श्रमायुक्त लखनऊ क्षेत्र कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम मुक्त समाज का निर्माण और असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता है।

‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ अभियान के तहत लखनऊ में बाल श्रम उन्मूलन कार्यशाला और श्रमिक पंजीकरण शिविर आयोजित

Related Articles

Back to top button