उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ नगर निगम ने अवैध कब्जे पर किया वार: 4 करोड़ की जमीन वापस कराया सरकार के नाम

 लखनऊ

सरोजनी नगर में बड़ी कार्रवाई: 4 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा

लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के बेहसा गांव में नगर निगम और तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 0.201 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह अभियान नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाया गया। मौके पर उप जिलाधिकारी सरोजनी नगर अंकित शुक्ला की अगुवाई में टीम ने पहुंचकर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया।

कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव ने किया, जबकि तहसीलदार सुखवीर सिंह, लेखपाल ललितेश सिंह और नगर निगम के अधिकारी अजीत तिवारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

🚨 पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण कार्रवाई
अभियान के दौरान किसी भी विवाद की स्थिति से बचने के लिए सरोजनी नगर थाने से भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे पूरी कार्रवाई बिना किसी अवरोध के संपन्न हुई।

सरकारी उपयोग के लिए अहम जमीन
अधिकारियों के मुताबिक मुक्त कराई गई जमीन भविष्य में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए उपयोगी साबित होगी।


 

Related Articles

Back to top button