Lucknow:बलिया जा रहे थे ऊर्जा मंत्री रस्ते में लटका देखा कार एमडी को दिया आदेश- JE निलंबित
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती: लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई

बलिया जा रहे थे ऊर्जा मंत्री रस्ते में लटका देखा कार एमडी को दिया आदेश- JE निलंबित
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती: लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
महरौर उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मेंद्र पाल निलंबित, अधिशासी अभियंता को आरोप पत्र जारी
11 केवी लाइन मानक से नीचे मिलने पर मंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
विद्युत व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं— ए.के. शर्मा
लखनऊ,02 अप्रैल 2026
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा कल बलिया जाते समय विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के अंतर्गत विद्युत वितरण खंड जंगीपुर के क्षेत्र में महरौर से रसड़ा मार्ग पर निरीक्षण के दौरान 11 केवी विद्युत लाइन मानक से अधिक नीचे पाई गई। इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए उनके द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र महरौर श्री धर्मेंद्र पाल को विभागीय उत्तरदायित्व के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के कारण प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए देर रात निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड जंगीपुर, गाजीपुर श्री प्रवीण कुमार तिवारी को भी आरोप पत्र निर्गत किया गया है।
मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, विशेषकर सुरक्षा मानकों से जुड़ी अनदेखी, किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विद्युत लाइनों का मानकों के अनुरूप रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम जनता की सुरक्षा के साथ-साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।



