उत्तर प्रदेशनगर निगम लखनऊलखनऊ

हाउस टैक्स वसूली में नगर निगम जोन-04 बना नंबर-1, जोंनल शिल्पा के नेतृत्व में बना रिकॉर्ड 45.90 करोड़ का बढ़ा राजस्व

जोन-04 बना नंबर-1, शिल्पा के नेतृत्व में रिकॉर्ड 45.90 करोड़ की ऐतिहासिक बढ़त

लखनऊ। नगर निगम के सभी जोनों में इस वित्तीय वर्ष जोन-04 ने सबसे शानदार और रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। जोंनल अधिकारी श्रीमती शिल्पा के नेतृत्व में इस जोन ने अब तक 134.69 करोड़ रुपये की वसूली दर्ज की है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा 88.79 करोड़ रुपये था।

इस प्रकार जोन-04 ने 45.90 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक बढ़त हासिल कर बाकी सभी जोनों को काफी पीछे छोड़ दिया है। यह बढ़त न केवल नगर निगम के भीतर चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि इसे पूरे वसूली अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, इस सफलता के पीछे सख्त वसूली अभियान, बकायेदारों पर लगातार दबाव, नियमित फील्ड मॉनिटरिंग और रणनीतिक योजना का अहम योगदान रहा है। बड़े बकायेदारों की पहचान कर विशेष अभियान चलाया गया, जिससे राजस्व में भारी इजाफा संभव हो पाया।

जोन-04 की टीम ने घर-घर संपर्क, नोटिस जारी करने और फील्ड में निरंतर उपस्थिति के जरिए वसूली को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम रिकॉर्ड स्तर पर सामने आया है। यही कारण है कि यह जोन अन्य सभी जोनों के लिए एक मॉडल बनकर उभरा है। इस बढ़त में हाईकोर्ट का बकाया पैसा जमा होने से जोन बना नम्बर 1 इस पैसे को लाने के लिए महापौर,नगर आयुक्त,अपर नगर आयुक्त,जोंनल अधिकारी,और कर अधीक्षक ने कड़ी मेहमत की जिसका परिणाम यह है कि आज यह जोन नम्बर 1 बना वसूली में।

यह वसूली पिछले वित्तीय वर्ष 27 अप्रैल 2025 और इस वर्ष 27 अप्रैल 2026 के बीच का तुलनात्मक आंकड़ा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अभी 4 दिन शेष हैं, ऐसे में वसूली के आंकड़ों में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

जोंनल अधिकारी श्रीमती शिल्पा ने बताया कि अंतिम दिनों में अभियान को और तेज कर दिया गया है। सभी कर्मचारी फील्ड में सक्रिय हैं और लक्ष्य से आगे निकलने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं।

नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि जोन-04 का यह प्रदर्शन यह साबित करता है कि यदि योजना के साथ सख्ती और टीमवर्क हो, तो किसी भी लक्ष्य को पार किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button