लखनऊ

लखनऊ-जोन-3 में गृहकर वसूली अभियान तेज, 19 वार्डों से 31.10 लाख रुपये जमा

जोन-3 में गृहकर वसूली अभियान तेज, 19 वार्डों से 31.10 लाख रुपये जमा

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

हाउस टैक्स वसूली अभियान को लेकर लखनऊ नगर निगम के कमिश्नर गौरव कुमार ने अधिकारियों के पेच कुछ इस तरह कस दिए कि अधिकारी कर्मचारी रात दिन एक कर के कर इकट्ठा करने में लगे हुए है
जिसका असर यह देखने को मिला जोन 3 में, जहां के जोंनल अधिकारी के नेतृत्व में जोन-3 के जानकीपुरम तृतीय वार्ड में मंगलवार को गृहकर जमा कराने के लिए कैम्प लगाया गया। शाम 6 बजे गृहकर कैम्प लगाया गया, जिसमें 36 भवनों का नया असेसमेंट किया गया और लगभग 1 लाख रुपये कर जमा हुआ। वही इस पूरे जोन के 19 वार्डो से 31 लाख 10 हजार रुपये की गृहकर वसूली की गयी।

एक नजर जोन-3 के 19 वार्डों के राजस्व निरीक्षकों की  गृहकर वसूली

1. अलीगंज – 8,94,556

2. अयोध्या दास-I – ₹

3. 41,503

3. अयोध्या दास-II – 57,687

4. भरतेंदु हरिश्चंद्र – 23,279

5. डालीगंज-निराला नगर – 17,415

6. फैजुल्लागंज-I – 18,976

7. फैजुल्लागंज-II – 1,89,417.44

8. फैजुल्लागंज-III – 14,712

9. फैजुल्लागंज-IV – 1,88,487

10. जानकीपुरम-I – 33,964

11. जानकीपुरम-II – 72,293

12. जानकीपुरम-III – 12,21,630

13. कदम रसूल – 2,531

14. लाला लाजपत राय – 23,598

15. महाकवि जयशंकर प्रसाद – 17,625

16. महानगर – 29,929

17. मनकामेश्वर मंदिर – 9,071

18. त्रिवेणी नगर – 72,046

19. विवेकानंद पुरी – 1,81,342

अधिकारियों के अनुसार गृहकर वसूली बढ़ाने के लिए जोन-3 के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से विशेष कैम्प और अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक करदाताओं को सुविधा मिल सके और नगर निगम के राजस्व में वृद्धि हो। इस अभियान में कर अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव,राजस्व निरीक्षक मोहज्जिब,लिपिक गोमती त्रिवेदी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button