लखनऊ में ताबड़तोड़ अवैध निर्माण सील-LDA उपाध्यक्ष ने कहा नियम से करे निर्माण

चिनहट व दुबग्गा में 10 अवैध प्लाटिंग पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर
हजरतगंज में बी0एन0 रोड पर 01 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को चिनहट व दुबग्गा क्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 60 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 10 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। वहीं, हजरतगंज में बी0एन0 रोड पर 01 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने यह कार्रवाई की।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा के ग्राम-मौरा में अभियान चलाया गया। इस दौरान चीनू गुप्ता, पिंकू सिंह, पंकज सिंह व अन्य द्वारा लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि चिनहट के ग्राम-गोइला में अभियान चलाया गया। इस दौरान विवेक सिंह, भोला वर्मा, विशाल, अर्जुन, लकी यादव, विजय कुमार, निर्मल कुमार व अन्य द्वारा लगभग 35 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 06 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-6 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि अनूप अग्रवाल व अन्य द्वारा हजरतगंज में बी0एन0 रोड पर इस्लामिया कॉलेज के पास लगभग 4500 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे उक्त अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।



