लखनऊ

लखनऊ- कल राजाजीपुरम में खाटू के राजा की निकलेगी सवारी- संग में भव्य श्री श्याम सत्संगी फाल्गुन निशान यात्रा, राजाजीपुरम में सजेगा भक्तिमय समागम

कल निकलेगी भव्य श्री श्याम सत्संगी फाल्गुन निशान यात्रा, राजाजीपुरम में सजेगा भक्तिमय समागम

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

लखनऊ। राजधानी में फाल्गुन माह की पावन बेला में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से श्री श्याम सत्संगी फाल्गुन निशान यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर राजाजीपुरम क्षेत्र में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
यात्रा का शुभारंभ राजाजीपुरम स्थित बालाजी मंदिर से होगा। इसके बाद यात्रा एल.आई.सी. चौराहा, एम.आई.एस. चौराहा, न्यू टेम्पो स्टैंड, एन.के.डी. एकेडमी के पीछे सब्जी मंडी मार्ग से होते हुए शिव गायत्री श्याम मंदिर (मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के निकट), राजाजीपुरम में समर्पित होगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालु निशान लेकर बाबा श्याम के जयघोष के साथ शामिल होंगे।


आकर्षण का केंद्र रहेगा दिव्य रथ

यात्रा में बाबा का दिव्य एवं अलौकिक रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसे आकर्षक फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा एवं इत्र वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

बाबा के भजनो  से गूंजेगा वातावरण

कार्यक्रम में लखनऊ के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री पवन मिश्रा जी मधुर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए बाबा श्याम की भक्ति में लीन होंगे।

दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारा

यात्रा के समापन उपरांत दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है।
निशान सेवा ₹300 निर्धारित की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

यह भव्य धार्मिक आयोजन श्री श्याम परिवार इंडिया रजि., राधा रसोई सेवा संस्थान रजि. एवं श्री श्याम कृपा सेवा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।

आयोजक मंडल के  अमित श्रीवास्तव, विवेक गौड़, रितेश अग्रवाल,नितेश बंशल  ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस आध्यात्मिक यात्रा को सफल बनाएं। 

Related Articles

Back to top button