उत्तर प्रदेशदेश-विदेशराजनीतिलखनऊ

लखनऊ-महापौर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ सेवा पखवाड़े के तहत अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान

लखनऊ स्टार न्यूज़ भारत-डेस्क

रितेश श्रीवास्तव (ऋतुराज)

महापौर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ सेवा पखवाड़े के तहत अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज दिनांक 28 सितम्बर को मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी की उपस्थिति में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे “सेवा पखवाड़े” के तहत “अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान” के क्रम में आज मध्य विधानसभा मंडल 3 रानीलक्ष्मी बाई वार्ड के अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क किया गया।

उक्त अभियान के तहत अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क कर अनुसूचित जाति के लिए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा की गई। घर घर सम्पर्क करते हुए अनुसूचित वर्ग के विकास और कल्याण हेतु मोदी – योगी सरकार को बधाई दी गई।

इस दौरान मा. महापौर ने कहा कि अनुसूचित वर्ग के कल्याण व विकास के लिए भाजपा सरकार ने जो किया, वह अभी तक किसी सरकार ने नहीं किया।कहा कि भाजपा सरकार न सिर्फ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का सम्मान करती है, बल्कि उनकी विरासत को भी आगे ले जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सपने को भी साकार कर रही है। आज अनुसूचित वर्ग के लोग भी मानते हैं कि सरकार उनके हितों के प्रति गंभीर है और योजनाओं के जरिये सभी का उत्थान कर रही है।इस बीच उन्होंने जनता से एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने और केंद्र में पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने हेतु आह्वान किया।

उक्त अभियान में प्रमुख रूप से दीपक सोनकर’शैलू नगर महामंत्री अनुसूचित मोर्चा (पार्षद प्रत्याशी) राहुल सोनकर मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, पीयूष सोनकर मंडल मंत्री प्रशांत सोनकर सेक्टर संयोजक,सुरेश सैनी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button