July 5, 2025

अंतरराज्यीय बस सेवा के संचालन से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को एक अरब से अधिक रुपए की हुई आय

 

अंतरराज्यीय बस सेवा के संचालन से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को एक अरब से अधिक रुपए की आय हुई

प्रदेश की सीमा से लगे राज्यों के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को बस सेवा से जोड़ने का कार्य चल रहा- दयाशंकर सिंह

लखनऊ: 28 सितम्बर, 2023

यूपीएसआरटीसी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों/ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा 08 राज्यों एवं नेपाल के बीच अंतरराज्यीय/अंतर्राष्ट्रीय बस सेवा का संचालन भी किया जाता है। इसमें दिल्ली,उत्तराखंड,राजस्थान,हरियाणा,मध्य प्रदेश, बिहार,चंडीगढ़/ पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं नेपाल शामिल है। कुल 2326 बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों के संचालन से अगस्त 2023 में कल 1 अरब दो करोड़ 38 लाख 78 हजार 430 रुपये की आय उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को हुई है।

यह जानकारी परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अन्य राज्यों से यात्री धार्मिक एवं ब्यक्तिगत कार्यों से आते रहते हैं। साथ ही प्रदेश के निवासी भी अन्य राज्यों में धार्मिक एवं व्यक्तिगत कार्यों से जाते रहते हैं। अपने देश एवं प्रदेश के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश के अंदर और प्रदेश से लगे राज्यों के मध्य बसों का संचालन किया जाता है। जिससे कि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। इन राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का अनुबंध है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए बसों के संचालन के क्षेत्र में कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए राजधानी से बस सेवाएं संचालित की जाएंगी। साथ ही प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों को भी प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के साथ जोड़ा जाएगा। जिससे कि लोग इन धार्मिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों पर जाकर वहां धार्मिक कार्यो/ ब्यक्तिगत कार्यों के साथ ही पर्यटन का भी लुफ्त उठा सकें।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)