उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ विकास प्राधिकरण की नैमिष नगर योजना में 100 किसानों ने 51 बीघा भूमि की रजिस्ट्री कर रचा विश्वास का इतिहास

रिकॉर्ड दिन: लखनऊ विकास प्राधिकरण की नैमिष नगर योजना में 100 किसानों ने 51 बीघा भूमि की रजिस्ट्री कर रचा विश्वास का इतिहास

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शहरी आवासीय योजना को अमली जामा पहनाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के नेतृत्व में लगातार कार्यवाई की जा रही जिसका आज परिणाम देखने को मिला जहां किसान अपनी भूमि सरकार को देने से कतराते थे वही आज प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की मंशा को अनुरूप समझते हुए खुद चलकर अपनी भूमि की रजिस्ट्री कर रहे और उनको इसका मुआवजा भी उनके मन के अनुसार मिल रहा।

लखनऊ। राजधानी के सुव्यवस्थित विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की बहुप्रतीक्षित नैमिष नगर आवासीय योजना को किसानों का जबरदस्त समर्थन मिला। मात्र एक दिन में 100 किसानों ने 51 बीघा से अधिक भूमि की स्वेच्छा से रजिस्ट्री कर विकास की राह को नई गति दी।

💼 अवकाश के दिन भी खुला निबंधन कार्यालय

जनहित और विकास की प्राथमिकता को देखते हुए शनिवार को अवकाश के दिन बीकेटी तहसील स्थित निबंधन कार्यालय खोला गया। पूरे दिन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत बैनामे संपन्न कराए गए। किसानों को लगभग 38 करोड़ रुपये की धनराशि डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से वितरित की गई — जिससे विश्वास और पारदर्शिता दोनों का संदेश गया।

🤝 किसानों का बढ़ता भरोसा

योजना की प्रभारी अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि प्रभावित किसानों से लगातार सहमति पत्र मिल रहे हैं। रजिस्ट्री के साथ ही प्रतिकर वितरण की त्वरित व्यवस्था ने प्रक्रिया को सरल और भरोसेमंद बनाया है।

📍 18 गांवों में 4035 एकड़ पर विकसित होगा नया उपनगर

बीकेटी तहसील के 18 गांवों — भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फर्रुखाबाद, कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला, उमरभारी व दुग्गौर — की लगभग 4035 एकड़ भूमि इस महायोजना के लिए चिन्हित की गई है।

🏡 2 लाख लोगों को मिलेगा आधुनिक आशियाना

नैमिष नगर योजना के तहत लगभग 2 लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। यह केवल घरों का निर्माण नहीं, बल्कि एक पूर्ण विकसित उपनगर का स्वरूप लेगा।
🔹 चौड़ी सड़कें
🔹 ग्रीन बेल्ट व पार्क
🔹 स्कूल व अस्पताल
🔹 कम्यूनिटी सेंटर
🔹 सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम
🔹 व्यावसायिक केंद्र

📈 रोजगार और निवेश का नया केंद्र

यह योजना राजधानी के उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और लॉजिस्टिक सेक्टर को नई ऊर्जा देगी। बड़े पैमाने पर निवेश आएगा और हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
नैमिष नगर आने वाले समय में लखनऊ के सुव्यवस्थित और संतुलित विकास का मॉडल बन सकता है — जहां आधुनिक सुविधाएं और हरित परिवेश साथ-साथ विकसित होंगे।

Related Articles

Back to top button