नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा नववर्ष पर नगर निगम मुख्यालय में शुभकामना कार्यक्रम हुआ आयोजित

नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा नववर्ष पर नगर निगम मुख्यालय में शुभकामना कार्यक्रम हुआ आयोजित
नववर्ष के शुभ अवसर पर आज दिनांक 1 जनवरी 2026 को नगर निगम मुख्यालय, लखनऊ में नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा नववर्ष शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा एवं महामंत्री शमील एखलाक ने किया।
इस अवसर पर संघ के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने नगर निगम की महापौर, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी मिलिंद लाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पी.के. श्रीवास्तव, मुख्य नगर लेखा परीक्षक बनवारी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा, उप नगर आयुक्त रश्मि भारती, प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान विकास सिंह, प्रभारी उद्यान नंदकिशोर, कार्यालय अधीक्षक अधिष्ठान महेंद्र वर्मा, जोनल अधिकारी जोन-5 विनीत सिंह, जोनल अधिकारी जोन-7 रामेश्वर प्रसाद, जोनल अधिकारी जोन-1 ओम प्रकाश सिंह, जोनल अधिकारी जोन-6 अमरजीत, सचिव नगर आयुक्त पवन यादव, सचिव अपर नगर आयुक्त पंकज वर्मा, प्रेम सहित अन्य अधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष व महामंत्रियों से भेंट कर पुष्प गुच्छ एवं गुलाब भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में नववर्ष पर सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए संघ, कर्मचारी एवं संस्था के हित में परस्पर सहयोग की भावना से कार्य करने का संकल्प लिया गया, ताकि नगर निगम लखनऊ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
इस शुभकामना कार्यक्रम में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री शमील एखलाक, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार, उपाध्यक्ष सुखदेव यादव, मंत्री विजयलक्ष्मी, रेखा यादव, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, निखिलेश खरे, कोषाध्यक्ष यश विजय प्रकाश गुप्ता, कार्यालय मंत्री शत्रोहन, कार्यकारिणी सदस्य जाकिर अली, शमशाद सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।



