लखनऊ

नगर निगम जोन-3 में हाउस टैक्स वसूली में लापरवाही उजागर, तीन राजस्व निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस

नगर निगम जोन-3 में हाउस टैक्स वसूली में लापरवाही उजागर, तीन राजस्व निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस

लखनऊ। नगर निगम जोन-3 में हाउस टैक्स वसूली में गंभीर ढिलाई सामने आने के बाद जोनल अधिकारी आकाश कुमार ने तीन राजस्व निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली न किए जाने तथा शून्य व अत्यंत कम वसूली किए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

जोनल अधिकारी द्वारा जारी पत्र (दिनांक 02.12.2025, समय 04:49 अपराह्न) के अनुसार, जोन-3 में कुल 19 वार्डों में से 18 वार्डों में अब तक मात्र ₹300,38.00 की वसूली हो सकी है, जो कि राजस्व लक्ष्य के मुकाबले अत्यंत नगण्य है। इससे यह प्रतीत होता है कि राजस्व निरीक्षक अपने दायित्वों में गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं।

नोटिस में जिन राजस्व निरीक्षकों को जवाब देने के लिए कहा गया है, उनके नाम एवं वसूली विवरण निम्नानुसार हैं—

राजस्व निरीक्षक का नाम
दिनांक 02.12.2025 तक वसूली

क्रम वार्ड
1
अमित शंकर
महानगर
₹0.00

2
उदय त्रिपाठी
महाकवि जयशंकर प्रसाद
₹4,266.00

3
विषाल श्रीवास्तव
मनकामेश्वर मंदिर
₹4,301.00

जोनल अधिकारी आकाश कुमार ने निर्देश दिया है कि तीनों निरीक्षक 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा वसूली लक्ष्य में खराब प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए एक दिन का वेतन काटते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।

नगर निगम प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि मंत्री के निरीक्षण के पूर्व इस स्तर की ढिलाई किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है, और आगे कड़ी निगरानी के साथ जवाबदेही तय की जाएगी।
— स्टार न्यूज भारत, लखनऊ

Related Articles

Back to top button