लखनऊ

लखनऊ में दो बड़ी मिठाई की दुकानों को मिली राहत — सुधार के बाद दोबारा शुरू होगा उत्पादन

 लखनऊ में दो बड़ी मिठाई की दुकानों को मिली राहत — सुधार के बाद दोबारा शुरू होगा उत्पादन

लखनऊ।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश की टीम ने लखनऊ में संचालित दो बड़े मिठाई प्रतिष्ठानों Classic Radhey Sweets और सियाराम स्वीट्स को सुधार कार्य पूरा करने के बाद फिर से उत्पादन शुरू करने की अनुमति दे दी है।

बीते दिनों 12 नवंबर को किए गए जांच अभियान में दोनों प्रतिष्ठानों में गंभीर कमियां पाई गई थीं। इसी आधार पर अधिकारियों ने तुरंत खाद्य उत्पादन बंद करने के निर्देश दिए थे और 15 दिनों के भीतर सुधार कर प्रमाण सहित रिपोर्ट देने को कहा गया था।

✅ दोनों प्रतिष्ठानों ने समय पर किए सुधार

  • Classic Radhey Sweets की ओर से 15 नवंबर को सुधार रिपोर्ट जमा की गई।
  • सियाराम स्वीट्स की ओर से 18 नवंबर को अनुपालन रिपोर्ट दी गई।

इसके बाद गठित जांच दल ने 17 और 19 नवंबर को दोनों प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और कुछ बिंदुओं पर पुनः सुधार करने के निर्देश दिए।

दोनों प्रतिष्ठानों ने अतिरिक्त सुधार भी समय पर पूरा किया, जिसके बाद 20 नवंबर को अंतिम निरीक्षण किया गया। जांच दल ने पुष्टि की कि निर्देशित सभी कमियों का पूरी तरह निस्तारण कर दिया गया है।

✔️ सशर्त अनुमति जारी

अधिकारियों ने निम्न दो प्रतिष्ठानों को खाद्य उत्पादन पुनः शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी है—

  • Classic Radhey Sweets, M-28, गोल मार्केट, महानगर, लखनऊ
  • सियाराम स्वीट्स, बी-3/12 बी, विशाल खंड, गोमती नगर, लखनऊ

 तय शर्त

सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि  दोनों दुकानों को यह सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियम/विनियम 2011 का पूर्ण अनुपालन अनिवार्य होगा। किसी भी चूक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई शहर में सुरक्षित और मानक आधारित खाद्य उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button