लखनऊ नगर निगम की हाउस टैक्स वसूली रिपोर्ट जारी-आठो जोनो में किसने कितना वसूला टैक्स कौन रहा पीछे-नगर आयुक्त नाखुश

लखनऊ नगर निगम की टैक्स वसूली रिपोर्ट जारी
नवंबर में ₹17.59 करोड़ आए खाते में, ZONE 4 टॉप पर – ZONE 2 फेल
लखनऊ। नगर निगम की नवंबर 2025 की समस्त वसूली रिपोर्ट सामने आ गई है।
1 से 30 नवंबर के बीच आठों ज़ोन में कुल ₹17,59,97,40.06 (17.59 करोड़) की वसूली हुई।
रिपोर्ट में कई ज़ोन ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि कुछ ज़ोन उम्मीद से बहुत पीछे रहे।
🟢 ZONE 4 बना वसूली का ‘चैंपियन’
सबसे बेहतर प्रदर्शन ZONE 4 का रहा।
इस ज़ोन ने ₹30,27,732.71 की वसूली कर बाकी सभी ज़ोन को पीछे छोड़ दिया।
कैश, चेक और ऑनलाइन—हर माध्यम में आंकड़े मजबूत रहे।
अधिकारियों के अनुसार लगातार फील्ड कवरेज और टीमवर्क का असर साफ दिखा।
🟠 ZONE 3 और 7 ने भी दिखाई मजबूती
- ZONE 3 : ₹28,78,009.44 — QR पेमेंट में सबसे आगे, डिजिटल वसूली मजबूत।
- ZONE 7 : ₹25,18,1898.79 — कैश और ऑनलाइन दोनों मोर्चों पर अच्छा प्रदर्शन।
इन दोनों ज़ोन ने निगम की कुल वसूली में बड़ा योगदान दिया।
🟡 ZONE 8, 6 और 1—औसत लेकिन स्थिर प्रदर्शन
- ZONE 8 : ₹21,72,8506.37
- ZONE 6 : ₹21,80,1566.23
- ZONE 1 : ₹24,755,670.17
इन ज़ोन का प्रदर्शन संतोषजनक रहा, लेकिन वसूली क्षमता को देखते हुए सुधार की गुंजाइश अभी भी है।
🔴 विशेष रिपोर्ट : ZONE 2 वसूली में सबसे कमजोर
ZONE 2 की वसूली—सिर्फ ₹10,44,6836.76
यह आंकड़ा आठों ज़ोन में सबसे कम है।
- घरों की संख्या 874, पर वसूली बेहद कम
- न कैश में गति, न चेक में, न डिजिटल में
- QR और ऑनलाइन भुगतान लगभग न के बराबर
- पिछले महीनों के तुलना में भी गिरावट दर्ज
निगम सूत्रों का कहना है कि ZONE 2 में हाउस-टू-हाउस कवरेज कमजोर है।
टीमें फील्ड में नदारद नजर आती हैं और शिकायतें भी लगातार बढ़ रही हैं।
उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि यदि इस ज़ोन पर तुरंत कार्रवाई ना हुई तो राजस्व लक्ष्य पर असर पड़ेगा।
नगर निगम अब ZONE 2 के अटो वार्डनों से स्पष्टीकरण लेने और फील्ड मॉनिटरिंग बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
- ZONE 4, 3 और 7 बने वसूली के ‘स्टार परफॉर्मर’
- ZONE 2 निकला सबसे कमजोर—निगम की परेशानी बढ़ी
- कुल वसूली 17.59 करोड़—लेकिन लक्ष्य तक पहुँचने के लिए कई ज़ोन को फेरबदल और सख्ती की ज़रूरत
हालांकि कई जोनो में कम वसूली पाए जाने पर नगर आयुक्त ने बेहद नाराजगी भी जताई है- कइयों को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिए है।



