लखनऊ

MVVNL:होली से पहले मातम: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की लापरवाही से लाइनमैन परशुराम की दर्दनाक मौत

‼️👉होली से पहले मातम: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की लापरवाही से लाइनमैन परशुराम की दर्दनाक मौत

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

लखनऊ। होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब राजधानी में बिजली विभाग की कथित अव्यवस्था ने एक मासूम लाइनमैन की जान ले ली। मामला लखनऊ के जगरानी अस्पताल के पास का है, जहां गुरुवार देर रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच 33,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय अचानक बिजली सप्लाई चालू हो जाने से लाइनमैन परशुराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

🔴 क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक परशुराम, सेक्टर-25 पावर हाउस सखा कल्याणपुर में लाइनमैन के पद पर तैनात थे। वह जगरानी अस्पताल के पास 33 केवी लाइन के पोल पर मेंटेनेंस कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह कार्य टीजी-2 धीरज रावत की निगरानी में किया जा रहा था।
आरोप है कि कार्य के दौरान अचानक लाइन में विद्युत प्रवाह चालू कर दिया गया, जिससे करंट की चपेट में आकर परशुराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

 

क्या लाइन पर काम शुरू करने से पहले शटडाउन की
औपचारिकता पूरी की गई थी?

किसके आदेश पर बिजली सप्लाई बहाल की गई?

सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया?

क्या यह घोर लापरवाही नहीं है?
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का आरोप है कि बिजली विभाग की “वर्टिकल अव्यवस्था” और आपसी समन्वय की कमी ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया।

😥 परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। होली से ठीक पहले हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

🏛️ प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेकर क्या प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।

Related Articles

Back to top button