लखनऊ

ज़ोन 3 का चार्ज संभालते ही जोनल सेनेटरी अधिकारी ने बैटिंग की शुरू-

 


🧹 नए ZSO मनोज यादव की सख्त कार्रवाई — अवैध कूड़ा फेंकने वालों पर कसा शिकंजा

लखनऊ।
नगर निगम लखनऊ में हालिया ट्रांसफर के बाद ज़ोन 3 के नए ज़ोनल सेनेटरी अफसर मनोज यादव ने पदभार संभालते ही सफ़ाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मोर्चा खोल दिया है।

पदभार ग्रहण के अगले ही दिन मंगलवार को उन्होंने क्षेत्र में सफ़ाई व्यवस्था का मैदानी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आईटी चौराहा से डालीगंज चौराहा मार्ग पर, पशुपालन विभाग कॉलोनी के पास नगर निगम के चिन्हित कूड़ा पड़ाव स्थल पर अवैध रूप से कूड़ा डाले जाने की शिकायत मिली।

मौके पर पहुंचे ZSO मनोज यादव ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथ पकड़ा, जो अनधिकृत रूप से कूड़ा गिरा रहा था।
इस मामले में संबंधित चालक के खिलाफ हसनगंज थाने में तहरीर दी गई है।

ZSO मनोज यादव ने कहा —

“हमारा उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा रखना है। किसी को भी नगर निगम के नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

नगर निगम प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, कल हुए ट्रांसफर आदेशों के बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सभी नए अधिकारियों को सक्रिय मोड में काम पर लगा दिया है।
शहरवासियों को भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button