लखनऊ
नगर निगम लखनऊ में फिर लौटे अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव-मिला विभाग

‼️नगर निगम लखनऊ में फिर लौटे अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ में प्रशासनिक फेरबदल के तहत अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव को एक बार फिर महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार सौंपा गया है।
पंकज श्रीवास्तव को सम्पत्ति, विधि, प्रचार विभाग, ट्रैफिक, वेंडिंग, जोन-5 का अभियंत्रण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पहले सम्पत्ति विभाग का प्रभार श्रीमती नमृता सिंह के पास था, जो अब पंकज श्रीवास्तव को सौंपा गया है।
अब नगर निगम में कुल 5 अपर नगर आयुक्त तैनात हो गए हैं। कुछ महीने पहले पंकज श्रीवास्तव का तबादला उपमा में हुआ था, लेकिन उनकी अचानक वापसी को लेकर निगम में चर्चाएं तेज हैं।
सूत्रों के अनुसार, नगर आयुक्त ने शहर की सम्पत्ति सुरक्षा और बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण के लिए यह जिम्मेदारी पुनः पंकज श्रीवास्तव को सौंपी है।



