लखनऊ

लखनऊ:ट्रेड लाइसेंस न जमा करने पर नगर निगम ने सील किया नाईट क्लब

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज


नगर निगम जोन 7 की बड़ी कार्यवाही
लखनऊ। नगर निगम जोन 7 ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अयोध्या मार्ग स्थित क्राउन मॉल में बने क्विला नाइट क्लब को सील कर दिया।

जोनल अधिकारी आकाश कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में कर अधीक्षक राम अचल ने क्लब को सील किया। जानकारी के अनुसार, क्लब संचालक ने निर्धारित ट्रेड लाइसेंस शुल्क जमा नहीं किया था, जिस कारण यह कदम उठाया गया।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बिना शुल्क जमा किए किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान को संचालित नहीं करने दिया जाएगा। राजस्व वसूली बढ़ाने और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button