Vanarshi

नवरात्रि पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में मीट-मछली की सभी दुकानें रहेंगी बंद

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज


नवरात्रि पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में मीट-मछली की सभी दुकानें रहेंगी बंद

लखनऊ।
शारदीय नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने बड़ा निर्णय लिया है। महापौर अशोक कुमार तिवारी के निर्देश पर 22 सितम्बर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व के दौरान नगर निगम सीमा क्षेत्र की सभी मीट, मुर्गा और मछली की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

महापौर ने स्पष्ट किया है कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान सभी बधशालाएं भी बंद रहेंगी।

महापौर ने पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर दुकानों को बंद कराया जाए और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी दुकानदार ने आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय से धार्मिक वातावरण और अधिक श्रद्धामय बनेगा और लोगों को नवरात्रि पर्व पर स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण माहौल मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button