लखनऊ

मुख्यमंत्री के मंसूबो पर पानी फेर रहे नगर निगम जोन सात इंजीनियरिंग विभाग के अभियन्ता

नगर जोन-7 इंजीनियरिंग विभाग की बड़ी लापरवाही 

:


 नगर जोन-7 इंजीनियरिंग विभाग और नगर निगम की बड़ी लापरवाही

✍️ रिपोर्ट: रितेश श्रीवास्तव – ऋतुराज

लखनऊ। गुडम्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढे और जलभराव से मरीजों की जान खतरे में पड़ गई है।

अस्पताल गेट पर बना यह गड्ढा बरसात में तालाब का रूप ले लेता है। दिनभर सैकड़ों मरीज, जिनमें बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं शामिल होती हैं, इलाज के लिए अस्पताल पहुंचती हैं। गड्ढे और फिसलन भरी सड़क के कारण इनके चोटिल होने का खतरा लगातार बना रहता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जोन-7 इंजीनियरिंग विभाग और नगर निगम दोनों ही लापरवाह बने बैठे हैं। नगर निगम के अफसर और अभियंता केवल कागजों पर कार्यवाही दिखाते हैं, जबकि मौके पर न तो नालियों की सफाई हो रही है और न ही गड्ढों को भरा जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, अब तक जोन-7 अभियंत्रण विभाग में 500 से अधिक शिकायतें लंबित पड़ी हैं। इसके बावजूद किसी भी शिकायत का समाधान समय पर नहीं किया गया।

साफ है कि नगर निगम इंजीनियरिंग विभाग की यह लापरवाही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनता को सुरक्षित और सुगम सुविधाएं देने की मंशा पर पानी फेर रही है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले में संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।

✍️ स्टार न्यूज़ भारत हर एक शिकायत की पड़ताल कर सटीक खबर आप तक पहुँचाएगा।


 

Related Articles

Back to top button